अक्सर मैंने बहुत से भाई बहनों को कहते देखा है कि हम एक और निराकार ईश्वर पर तो विश्वास कर सकते हैं, पर अल्लाह पर नहीं, क्योंकि अल्लाह का तो जन्म सिर्फ 1400 वर्ष पहले लिखी गई कुरान से हुआ था
इससे पहले कोई अल्लाह का नाम तक न जानता था
जबकि इस दुनिया का ईश्वर तो वो होगा जो मानव इतिहास की शुरुआत से मनुष्य की जानकारी मे रहा हो
दोस्तों आप बहुत बड़ी गलतफहमी मे जी रहे हो, आप लोगों से किसने कहा कि अल्लाह के नाम का जन्म हज़रत मोहम्मद ﷺ पर अवतरित हुई कुरान से हुआ .
अल्लाह शब्द का अर्थ है अल (The) + इलाह (God) = The GOD
यानी अल्लाह का अर्थ सिर्फ ईश्वर है, कोई विशेष नाम रूप रंग नहीं ॥
बल्कि जो भी व्यक्ति एक और निराकार ईश्वर मे आस्था रखता हो, अरबी मे कहा जाएगा उसका अल्लाह पर अकीदा है ।
आप लोग शायद नहीं जानते कि मुस्लिम ईश्वर के नाम को लेकर इस तरह संकीर्ण कभी नहीं रहे जैसे आप हो रहे हो .
"ख़ुदा"
भारतीय उपमहाद्वीप के मुस्लिम सबसे ज़्यादा इस शब्द खुदा का प्रयोग ईश्वर को निरूपित करने के लिए करते हैं, लेकिन इस शब्द का सम्बन्ध इस्लामी साहित्य से कहीं भी नहीं है, बल्कि ये शब्द "ख़ुदा" तो पारसी धर्म से सम्बन्धित है, यानी पारसियों के ईश्वर का नाम खुदा है, मुस्लिम इस शब्द का बहुधा प्रयोग करते हैं, क्योंकि इस शब्द का भी सीधा सा अर्थ होता है, “एक निराकार ईश्वर”
खैर जहाँ तक प्रश्न अल्लाह के नाम का है, तो ये नाम न तो केवल मुस्लिमों की बपौती है और ना ही ये नाम हजरत मोहम्मद ﷺ की ईजाद है
बल्कि हिब्रू तोराह और बाइबल मे "अलोहिम" और "अलोई" भी अरबी मे अल्लाह और इलाह के रूप मे अनुवाद होते है.
हजरत मोहम्मद ﷺ के जन्म से बहुत पहले अरब मे निराकार ईश्वर को अल्लाह कह कर ही पुकारा जाता था, 360 देवी देवताओं के साथ अरब वासी अल्लाह की भी पूजा करते थे.
कुछ हिन्दू भाईयों द्वारा ये भी दावा किए जाते देखा है मैंने कि "अल्ला" एक संस्कृत शब्द है जो कि आदि शक्ति के लिए प्रयुक्त किया जाता था, और मुस्लिमों ने ये नाम "चुरा" लिया है,
इन भाईयों से ये बात पूछना रह गई कि क्या ईश्वर और उनके नाम भी चोरी हो जाने वाली चीजें हैं ?
खैर आप खुद देखिए हजरत मोहम्मद ﷺ के जन्म से कई वर्ष पहले आप ﷺ के दादा ने अपने बेटे, यानि नबी ﷺ के पिता का नाम अब्दुल्लाह रखा था, जिसका अर्थ होता है "अल्लाह का भक्त" तो सोचिए भला ये कैसे समझा जा सकता है कि अल्लाह की ईजाद अब्दुल्लाह के बेटे ने 40 वर्ष की अवस्था मे जाकर की होगी ?
